‘मुझे अपने पिता पर गर्व है’, CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल….

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। निशांत कुमार ने अपने पिता Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि मैं इस उनके इस निर्णय को स्वीकार करता हूं।

निशांत ने कहा, “मैं सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। पिताजी (नीतीश कुमार) ने जो 20 साल में काम किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मुझे अपने पिता पर गर्व है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह नीतीश कुमार पर विश्वास और अपना मनोबल बनाए रखें।

इस कदम से बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। ऐसी संभावना है कि Nishant Kumar को पार्टी के भीतर कोई महत्वपूर्ण पद या बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह घटनाक्रम बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है, जिससे जेडीयू में उनकी भूमिका अहम होगी।

दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने पर्चा भी दाखिल कर दिया है। वह अप्रैल तक मुख्यमंत्री का पद छोड़ सकते हैं।

नीतीश कुमार के इस फैसले के  बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओं की डिमांड को पूरा करना जरूरी हो गया था। ऐसे में निशांत कुमार की पॉलिटकल एंट्री कराई गई। पार्टी में ज्वाइनिंग के वक्त जदयू के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

पार्टी ज्वाइन करने के बाद अब निशांत कुमार पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, जिससे नीतीश कुमार की कमी को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!