17 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार….

रायुपर (दैनिक पहुना)। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुड़गियारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे प्लेटफार्म न. 07 के पास 02 व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखे है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा रेलवे पुलिस फोर्स (आर.पि. एफ) के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियो की पतासाजी करते हुये व्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में राघवेन्द्र सिंह तथा झम्मन सिंह निवासी उत्तरप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उनके पास से बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 किलो 949 ग्राम गांजा तथा 03 नग मोबाइल फ़ोन जुमला कीमती लगभग 9,27,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01 राघवेन्द्र सिंह पिता नेत्रपाल सिंह उम्र 22 साल पता बिछुपुरवा तहसील अकबरपुर थाना गजनेर जिलाकानपुर देहात  उ.प्र|
02 झम्मन सिंह पिता स्व. महावीर सिंह उम्र 38 साल पता ग्राम बरानदीपोस्ट जराली थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!