बिलासपुर में हर घंटे मिल रहे 24 मरीज : 386 नए केस मिले

बिलासपुर : कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति यह है कि हर घंटे में करीब 24 नए मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को एक ही दिन में 386 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। संक्रमण दर जो एक दिन पहले 5.71 प्रतिशत थी। वह अब बढ़कर 6.52 फीसदी हो गई है। कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों के भी तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण तीसरी लहर में ज्यादा तेजी से फैल रहा है। यही वजह है कि परिवार में एक व्यक्ति के संक्रमित होने यह कई सदस्यों को चपेट में ले रहा है। यहां तक संक्रमण बच्चों को भी चपेट में ले रहा है। यही वजह है कि जिले में कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या 250 तक पहुंच गई है। मंगलवार को दिन भर में 4098 लोगों की जांच की गई। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 68168 तक पहुंच गई है। इनमें एक्टिव केस करीब 2700 से ज्यादा है।

लगातार बढ़ रहा संक्रमण का दायरा
पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, हाईकोर्ट, जिला प्रशासन, रेलवे, पोस्ट ऑफिस, स्कूल, NTPC, हॉस्पिटल सहित सरकारी दफ्तरों में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। इधर, जीनत ग्रीन विहार हेमूनगर, ग्राम खमहरिया सरपंच पारा तखतपुर, भारतीय नगर, अग्रवाल कॉलोनी अज्ञेय नगर, रामा ग्रीन सिटी सरकंडा, रिग रोड शांति नगर, तिलक नगर, चांटापारा, विवेकानंद नगर मोपका, सीएमडी चौक, विद्या नगर, एनटीपीसी, चांटीडीह, सकरी, अंबा अपार्टमेंट तिफरा, खमतराई, यमुना नगर, अशोक नगर सरकंडा, लोयला स्कूल लिगियाडीह, शुभम विहार, बिजौर, सिरगिट्टी, नेचर सिटी, वैशाली नगर, सदर बाजार, सीपत, देवरीखूर्द, न्यू लोको कॉलोनी, RPF, रेलवे हॉस्पिटल, व्यापार विहार, वेद परसदा, गंगा नगर, नेहरू नगर,महामाया पार्क रतनपुर, रेस्ट हाउस रतनपुर, छोटे कोनी, गांधीनगर, खैरा, 27 खोली, रेलवे कॉलोनी, प्रियदर्शनी नगर, उसलापुर, कमिश्नर ऑफिस, रामा लाइफ सहित शहर के कई इलाकों में मरीज मिल रहे हैं।

अपोलो में 61 वर्षीय संक्रमित की मौत
अपोलों में मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को फिर एक कोरोना मरीज मौत हो गई। कोरबा निवासी 61 वर्षीय कावेरी द्बिवेदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 10 जनवरी की शाम पांच बजे अपोलो में भर्ती कराया गया था। उसी रात 9.3० बजे उनकी मृत्यु हो गई। कावेरी को वैक्सीन का टीका नहीं लगा था।

सिम्स सहित शहर के चार डॉक्टर पॉजिटिव
सिम्स के 38 वर्षीय डॉक्टर सहित शहर के तीन अन्य डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आए हैं। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले 46 साल, राजीव विहार में 49 और रिवर व्यू कालोनी में रहने वाले 45 साल के डॉक्टर संक्रमित हो गए हैं। रिवर व्यू निवासी डॉक्टर के घर में 37 वर्षीय महिला और 9 साल का बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 25 साल के एक और डॉक्टर बीमार हो गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक शहर के 15 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 6 डॉक्टर तो सिम्स के हैं।

विदेश से 8 यात्री लौटे, अब 383 आ चुके शहर
अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कनाडा से मंगलवार को 8 यात्री शहर लौटें हैं। सभी को उनके घरों में क्वारंटाइन किया गया है। इनमें मसानगंज, हेमूनगर राजकिशोर नगर, नामदास और विनोबा नगर के रहने वाले हैं। अब तक383 लोग विदेश से यात्रा कर बिलासपुर लौटें हैं। 27० लोगों का 14 दिनों का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा हो गया है।

हाईकोर्ट, अपोलो अस्पताल सहित कई इलाकों में मिल रहे ज्यादा मरीज
हाईकोर्ट में रोज 4-5 कोरोना मरीज मिले रहे हैं। 49, 25 और 43 नए मरीज के मिलने के बाद अब तक 20 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसी तरह अपोलो अस्पताल में भी 52 और 26 वर्षीय दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। अपोलो अस्पताल में 50 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित है। हालांकि, इनमें मरीज भी शामिल है। इधर सिरगिट्टी में बच्चे समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले है। राजकिशोर नगर में 62, 51, 75 और 70 साल के कोरोना मरीज की पहचान की गई है।

error: Content is protected !!