27 मसीही गायन दलों ने 17 घंटे तक बांधा देशभक्ति का समां….

दोपहर से सुबह तक चला सुर, लय, ताल का मुधर संगम
डोंगरगढ़ का बेस्ट परफार्मेंस, राजनांदगांव ने गाया बेस्ट सॉंग ऑफ द ईयर
ग्रेस चर्च ने जीती देशभक्ति गीत संगीत प्रतियोगिता

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर सेंट पॉल्स कैथेड्रल में प्रदेश स्तरीय देशभक्ति गीत -संगीत प्रतियोगिता करीब 17 घंटे तक चली। छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश के 27 गायन दलों ने सुरलय अौर ताल से देशभक्ति का समां बांधा। दोपहर 1 बजे प्रारंभ हुई स्पर्धा के नतीजे सुबह 6 बजे जारी हो सके। स्पर्धा में डोंगरगढ़ को बेस्ट परफार्मेंस, राजनांदगांव को बेस्ट सॉंग अॉफ द ईयर अौर रायपुर के ग्रेस चर्च को विजेता का पुरस्कार मिला।

मुख्य अतिथि बिशप डॉ. सुषमा कुमार थीं। पीवायएफ प्रेसीडेंट जेनिस दास, सचिव वाय. अनुदित रंजन और कोषाध्यक्ष एलिशा हनुक ने बताया कि  कैथेड्रल के पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, संडे स्कूल, महिला सभा, युवा सभा, क्वायर ने प्रतियोगिता को सफल बनाया। प्रतियोगिता की थीम थी – तब तुम सत्य को जानोगे और सत्य तुम्हे स्वतंत्र करेगा। इस मौके पर यह स्पर्धा पास्टोरेट यूथ फैलोशिप द्वारा स्व. पादरी यीशु दान की स्मृति में करवाई गई। प्रतियोगिता में सभी डिनॉमिनेशन की कलीसियाएं शामिल हुईं। सर्वश्रेष्ठ गीत प्रस्तुत करने वाले दल को दस हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। एकल गान में प्रथम पुरस्कार 3 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार दो हजार व तृतीय पुरस्कार 1 हजार रुपए दिया गया। युगल गीत में प्रथम पुरस्कार 4 हजार, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार व तृतीय पुरस्कार 2 हजार रुपए दिया गया। इसी तरह सामूहिक गान में प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 6 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए दिया। सर्वश्रेष्ठ वादक कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। सभी विजेताओं को शील्ड-ट्रॉफी भी गई। जज मैथ्यूस दास, जेम्स जोनाथन, अजीत होरो व आराधना होरो थे।

– परिणाम –
मोस्ट डिसिप्लीनरी अवार्ड – स्कूल ऑफ नर्सिंग मुंगेली
बेस्ट ड्रेसिंग अवार्ड – सेंट थॉमस चर्च तिल्दा
अर्वी बर्ड अवार्ड – आराधक ग्रुप बालाघाट
बेस्ट म्युजिसियन अवार्ड – आशीष वानी, ग्रेस चर्च

– सोलो सांग फर्स्ट प्राइज – सामुएल जेम्स ग्रेस चर्च रायपुर
सोलो सांग सेकेंड प्राइज – सामर्थ, सेंट थॉमस चर्च तिल्दा
सोलो सॉंग थर्ड प्राइज – ओशीन जॉन, राजनांदगांव
सोलो सांग कॉनसुलेशन प्राइज – यश मसीह, बालाघाट

– डुएट सॉंग फर्स्ट प्राइज – वेस्लेयन मेथोडिस्ट चर्च राजनांदगांव
डुएट सॉंग सेकेंड प्राइज – सेंट जेकब चर्च जोरा.
डुएट सॉमग थर्ड प्राइज – खुशीराम और सुधांशु, मेनोनाइट चर्च
डुएट सॉंग कांसुलेशन प्राइज – नीतेष और इम्मानुएल, रायपुर क्रिश्चियन चर्च

– ग्रुप सॉंग फर्स्ट प्राइज – ग्रेस चर्च रायपुर.
ग्रुप सॉंग सेकेंड प्राइज – वेस्लेयन मेथोडिस्ट चर्च डोंगरगढ़
ग्रुप सॉंग थर्ड प्राइज – सी.सी. चर्च भिलाई
ग्रुप सॉंग कांसुलेशन प्राइज – सेंट थोमा चर्च तिल्दा

– बेस्ट सॉंग ऑफ द ईयर – वेस्लेयन मेथोडिस्ट चर्च राजनांदगांव
– बेस्ट ओवर ऑल परफार्मेंस -वेल्सेयन मेथोडिस्ट चर्च डोंगरगढ़

error: Content is protected !!