करंट की चपेट में आने के बाद SSB के 3 जवानों ने तोड़ा दम

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में एसएसबी की 45वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से 3 ट्रेनी जवानों की मौत हो गई जबकि आठ झुलस कर घायल हो गए। इसमें से चार घायलों को रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 45वीं बटालियन के कमांडेंट एच के गुप्ता का तबादला हो गया था। बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रेनी जवान टेंट खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार में अल्मुनियम का एक पाइप सट गया। सभी जवान एक जगह ही काम कर रहे थे इसलिए एक साथ कई लोग करंट की चपेट में आ गए।

error: Content is protected !!