सऊदी अरब में उमरा यात्रियों को लेकर जा रही बस डीजल टैंकर से टकराई, 42 भारतीयों की मौत

सऊदी अरब। सऊदी अरब में सोमवार को उमरा यात्रियों को मक्का से मदीना लेकर जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई। इसमें 20 महिलाएं और 11 बच्चे हैं। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बस की टक्कर एक डीजल टैंकर से हुई। उसके बाद बस में आग लग गई
तेलंगाना मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि रेवंत रेड्डी ने सऊदी अरब में हैदराबाद के भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने तुरंत मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पूरी जानकारी जुटाने का आदेश दिया है। उन्होंने उन्हें केंद्रीय विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास के अधिकारियों से बात करने की सलाह दी।

उन्होंने आदेश दिया कि अगर आवश्यक हो, तो वे तुरंत उचित राहत कार्य करने के लिए मैदान में उतरें। मुख्यमंत्री के आदेश के साथ, मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने दिल्ली में मौजूद रेजिडेंट कमिश्नर गौरव उप्पल को सूचित किया। उन्होंने आदेश दिया कि दुर्घटना में हमारे राज्य के कितने लोग हैं, इसकी जानकारी एकत्र करें और तुरंत उपलब्ध कराएं। सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया।

असदुद्दीन ओवैसी ने जताया दुख

  • हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सऊदी अरब में भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त किया है। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया है। यात्रियों की जानकारी रियाद दूतावास के साथ साझा की है।
  • उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख (डीसीएम) अबू माथेन जॉर्ज से भी बात की, जिन्होंने उन्हें बताया कि वे स्थानीय अधिकारियों से जानकारी जुटा रहे हैं। जल्द ही उन्हें जानकारी देंगे।

error: Content is protected !!