शहर कांग्रेस ने जयंती पर तिलक,आजाद और बिसाहू दास महंत को किया याद

इंदिरा सरोवर स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर के मार्गदर्शन व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन में 23 जुलाई रविवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं.बाल गंगाधर तिलक, स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती व छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.बिसाहू दास जी महंत की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी सभा आयोजित की गई। इससे पूर्व उपस्थित कांग्रेसजनों ने तीनों महानविभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी सभा का संचालन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया। संगोष्ठी सभा को दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती माया शर्मा, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेश ठावरे, सुरेन्द्र देवांगन ने संबोधित किया।

संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने भारत के सपूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक, क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती व स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी स्व. आदरणीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह हमारे देश के वंदनीय है और हम सब के प्रेरणा स्त्रोत है जो भारत देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है। स्व. बिसाहू दास महंत ने नवा छत्तीसगढ़ के स्वप्न देखा था जो आज साकार हो रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की परंपरा व संस्कृति सहेज रही है। शहीद बाल गंगाधर तिलक के योगदानों को याद करते हुए कहा कि महान उपलब्धियां कभी आसानी से नहीं मिलती। युवाओं के मार्गदर्शक हैं चंद्रशेखर आजाद देश की आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। देश के विकास में कांग्रेस का अहम योगदान है, कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिन्होंने त्याग, और तपस्या की मूर्ति हमारे देश के क्रांतिकारी धरोहरों के जीवन पर संगोष्ठी सभा का आयोजन करती है।

महापौर हेमा देशमुख ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं.बाल गंगाधर तिलक, शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती व छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.बिसाहू दास जी महंत की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि आजाद हूं और आजाद मरूंगा, भारत के इतिहास में सदैव इन महापुरूषों को याद किया जाएगा। यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा व स्वतंतत्रता संग्राम सेनानी स्व.बिसाहू दास जी हम कांग्रेस पार्टी से जुड़े है इन महापुरूषों को स्मरण करते रहे और उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ी को बताएं।

अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी ने संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को मेरा नमन है। बाल गंगाधर तिलक सामाजिक स्वप्नदृष्टा के साथ एक शिक्षक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। देश अंग्रेजों की गुलामी की जंजीर से बंधी हुई थी कांग्रेस और गांधी जी के विचारधारा में चलते हुए इन आदर्श महापुरूषों ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया था। संगोष्ठी सभा के पश्चात इंदिरा सरोवर तिलक वार्ड भरकापारा स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, छग अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, मोहिनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष गौतम, पार्षद समद खान, मनीष साहू, आरबी मिश्रा, फरहा नाजखान, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने किया।

error: Content is protected !!