कलेक्टर से गुहार करने जिला कार्यालय पहुॅंचा सांड!

राजनांदगांव। यहां के कलेक्टोरेट में अब सांड और गायें भी घुसने लगे हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानों इंसानों के अलावा जानवरों को भी कलेक्टर एवं डीएम से न्याय मांगने की ज़रूरत पड़ गई हैं। बता दें कि शहर में बढ़ती आबादी और आवास के चलते मवेशियों के लिए चारागाह की समस्या गंभीर होती जा रही है। बेचारे मवेशी हज़ारो की संख्या में सड़कों पर पसरे रहते हैं और सरकारी दफ्तरों में भी घुस वे झिल्ली आदि अखाद्य वस्तु खाने मजबूर हो रहे व बीमार पड़ रहे हैं। सड़कों पर उन्हें दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!