NSUI ने DAV यूनिवर्सिटी को घेरा,पुलिस ने की वाटर कैनन की बौछार….

दो कार्यकर्ता घायल, जानें क्या हैं 11 मांगें ?

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। एनएसयूआई कार्यकर्ता बिना ज्ञापन दिए ही गिरफ्तार हो गए। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का NSUI कार्यकर्ताओं ने घेराव करने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

दरअसल गुरुवार को इंदौर के आरएनटी मार्ग स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का बड़ी संख्या में NSUI ने घेराव किया। इसी दौरान मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पहले कार्यकर्ताओं को समझाइश दी, इसके बाद जब NSUI कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने बल का प्रयोग किया।

इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर कार्यकर्ताओं को तीतर भीतर किया। वहीं एनएसयूआई की मांग है कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एग्जाम टाइम टेबल का सही ढंग से पालन किया जा रहा है। समय पर एग्जाम नहीं होने से 3 वर्ष का कोर्स 5 वर्ष का हो जाता है।

इसके साथ ही एनएसयूआई ने बताया कि डिग्री के लिए आवेदन करने के पश्चात 10 दिन के अंदर डिग्री और रिजल्ट की मूल प्रति भी उपलब्ध कराई जाए। विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए। इसके साथ ही इंदौर मध्य भारत का सबसे बड़ा स्टूडेंट हब के नाम से जाना जाने वाला शहर है। बाहर से पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल की उचित व्यवस्था की जाए।

इसके साथ ही रिव्यू रेगुलेशन फॉर्म की फीस कम की जाए। ऐसे 11 मांगों को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस से झड़प होने के बाद बिना ज्ञापन दिए ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस द्वारा वाटर कैनन के इस्तेमाल के दौरान दो कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

error: Content is protected !!