मेजर ध्यानचंद को याद कर मनाया नैशनल स्पोर्ट्स डे

राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव तथा समस्त खेल संघ के संयुक्त तत्वाधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती खेल दिवस के रूप में नगर के खेल प्रमियो द्वारा उत्सहपूर्वक मनाई गई इस अवसर पर सुबह 7ः30 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से समस्त खेल से जुडे खिलाडियों द्वारा रैली निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई गौरव पथ स्थित मेजर ध्यानचंद स्मारक पहुचीं वंहा पर मेजर ध्यानचंद, एरमन आर.बेस्टीयन (ओलंपियन) एवं आर.एन.पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर, श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात् रैली वापस अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुची वंहा पर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी सभा जितेन्द्र मुदलियार अध्यक्ष राज्य युवा आयोग के मुख्य अतिथ्य तथा छत्तीसगढ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज असांरी  दिग्विजय स्टेडियम के पूर्व सचिव कुतुबुद्धीन सोलंकी,वरिष्ठ हॉकी खिलाडी रमेश डाकलिया, हॉकी कोच भुषण सॉव, दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह  के विशेष आतिथ्य में संम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि जितेन्द्र मुदलियर ने अपने उद्वबोधन में कहा कि जो बच्चे आज इस खेल से जुडे है वो अपने जीवन में एक लक्ष्य बना कर खेले जिससे कि वह अपने शहर का नाम पुरे देश में रौशन करेगें  उन्होने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी को आदर्श मानकर खेल भावना से खेले । साथ ही उन्होने जिला हॉकी संघ की प्रशांसा करते हुए कहा कि खिलाडियों के खेल को निखारने के लिए लगातार खेल होते रहना चाहिए जो जिला हॉकी संघ अभी विगत माह से लगातार ऐसे आयोजन कराते आ रहे है जिससे हॉकी के खिलाडियों को खेल का प्रदर्शन दिखाने का मौका मिल रहा है। उन्ही के साथ उन्होने माननीय मुख्यमंत्री जी का भी धन्यवाद किया कि वह खेल के प्रति अपनी रूची दिखा रहे है।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा की मेजर ध्यानचंद जी का आगमन सन् 1974 में राजनांदगांव की धरती पर हुआ था। हॉकी की नर्सरी की उपाधी राजनांदागांव को मेजर ध्यानचंद जी द्वारा दि गई थी तथा उनको नगर भ्रमण कराया गया जहॉ उन्हे राजनांदगांव के हर गली में हॉकी खेलते बच्चे को देखा था। साथ ही दादा ध्यानचंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि दादा की खेल कौशल की बदौलत भारत को ओलपिंक में 04 गोल्ड मेडल प्राप्त हुए थे।
संगोष्ठी सभा पश्चात् बालक वर्ग का मैच राजनांदगांव रेड विरूद्ध राजानांदगांव यलो के मध्य खेला गया जिसमें राजनांदगांव यलो  ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजनांदगांव रेड को 2-3 पराजित करते हुए जीत हासिल कि।
स्व.मेजर ध्यानचंद स्मृति सब जूनियर बालक/बालिका (अंडर 16) हॉकी प्रतियोगिाता का आज सेमीफायनल राजनांदगंाव रेड विरूद्ध राजनांदगांव यलो के मध्य खेला गया दोनो हि टीम शानदार खेल के प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर तक 1-1 की बराबरी पर रही किन्तु राजनांदगांव यलो ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच अंमिम क्षणो में रोमांचक मैच देखने को मिला और मैच के 56वे मिनट में राजनांदगांव रेड के चमन ने गोल करते हुए 1 के मुकाबले 2 गोल की बढत बनाई थी जिसे राजनांदगंाव यलो ने मैच के 58वे व 59 वे मिनट में अभिषेक ने गोल कर 2 के मुकाबले 3 गोल से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर  ए.एक्का (सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग), हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव,  शिवा चौबे प्रिंस भाटिया, (सचिव,जिला हैंडबॉल संघ), योगेश द्विवेदी, प्रेरणा राणे, ,सांई के कोच अमित माथुरं, गुणवंत पटेल,दीपक सिन्हा,तुलसी सिन्हा,चंदन सिंह भारद्वाज,भगवत यादव, शब्बीर हैदर, संतोष चोखन्द्रे,,विकास वैष्णव,,लक्ष्मण यादव,शकिल अहमद,(खेलो इंडिया कोच) खेमराज सिन्हा,,अभिनव मिश्रा ,सुखदेव निर्मलकर, मुकेश जायसवाल,विजय यादव सचिन खोबरागढे,कमल चौरासिया, दादू, दीपक यादव, दुर्गश ,पियुष वर्मा, प्रजांल यादव, पितांबर,कृष्णा यादव, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी मृणाल चौबे ने किया तथा ए.एक्का (सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग),, कार्यक्रम ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतू आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!