एक-दिवसीय धरना प्रदर्शन में केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी

अभा कांग्रेस के आव्हान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर व जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

राजनांदगांव। केन्द्र की सरकार द्वारा देश के लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला करते हुए संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों के निलंबन और लोकतांत्रिक आधार पर गंभीर हमले का पुरजोर विरोध करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुक्रवार 22 दिसंबर को किया गया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इंडिया अलायंस की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार 142 सांसदों के निलंबन और लोकतांत्रिक आधार पर गंभीर हमले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में शुक्रवार 22 दिसंबर को दोपहर 12 से अपरान्ह 03 बजे तक जयस्तंभ चौक पर अंहिसा के पुजारी महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर धरना-प्रदर्शन का शुंभारभ किया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर बरसे एवं केन्द्र सरकार के अडियल रवैये से दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों के निलंबन को लेकर केन्द्र की भाजपा नीत मोदी सरकार पर हमला बोला।
डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि एक पक्षीय निर्णय लेते हुए केन्द्र सरकार बड़े-बड़े उद्योगपति की बातों को सुनने और उनका कर्जा माफ करने वाले गरीबों किसानों की बातों को दबाने का काम कर रही है। आम जनता की बात करने पर विपक्ष की आवाज दबा रही है। मोदी की गारंटी पर विपक्ष के सांसदों को बर्खास्त करना ये कहा का न्याय है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि देश की सर्वोच्च संस्था (संसद भवन) में कोई भी अंवाछित व्यक्ति प्रवेश कर जाता है , यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी सोचनीय विषय है, विपक्षी सांसद इस पर चर्चा करती है तो मोदी सरकार लोकतंत्र से खिलवाड़ करते हुए सांसदों को बर्खास्त करते है यह लोकतंत्र की हत्या है, संविधान के अनुसार लोकतंत्र की व्यवस्था नियमानुसार सदन चलाएं और बर्खास्त सांसदों को बहाल करें।

केन्द्र की मोदी सरकार निंदा करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार विपक्ष की बात को दबाने का काम कर रही है। देश की सुरक्षा, महंगाई पर विपक्ष बात करती है तो उनको बर्खास्त का रास्ता दिखाती है। यह केन्द्र की भाजपा सरकार की तानाशाही है इसका पूराजोर विरोध कांग्रेस करेंगी।

धरना प्रदर्शन को पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक छन्नी साहू, महापौर हेमा देशमुख, श्रीकिशन खंडेलवाल, कमलजीत सिंह पिन्टू, पदम कोठारी, पंकज बांधव, सुदेश देशमुख, महेन्द्र यादव, नरेश डाकलिया, मेहुल मारू, रूपेश दुबे, खिलेश्वर पाल, चंद्रभान बाजपेयी, बबलू कसार, गोपीचंद गायकवाड़, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, ग्रामीण महामंत्री दुर्गेश द्विवेदी, डोंगरगांव महेन्द्र वैष्णव, अमित जंघेल, चेतन सिन्हा, सुरेन्द्र देवांगन ने अपनी बात रखी।
इस दौरान प्रमुख रूप से रमेश डाकलिया, थानेश्वर पाटिला, रमेश राठौर, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, नासिर जिंदरान, हनी ग्रेवाल, झम्मन देवांगन, अंगेश्वर देशमुख, माया शर्मा, आफताब अहमद, रौशनी सिन्हा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, गुरभेज माखिजा, घनश्याम देवांगन, चंद्रभान बाजपेयी, फरमान अली, संजय साहू, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, महेश साहू, मनीष साहू, दुलारी साहू, पूर्णिमा नागदेवे, रीना पटेल, चेतन सिन्हा, राजा यादव, सोमनाथ निषाद, अतुल शर्मा, विलयम बंसोड, राजेश चौहान, जितेश सिमनकर, सुनील कोठारी, प्रकाशचंद बाफना, एकनाथ सिन्हा, शैलेष रामटेके, संगीता साहू, रेखा सोनिया घोड़के, राजेश मिश्रा, दुर्गेश सिंह, अशोक सेन, विद्या तिरपुडे, भरत सोनी, संजय जैन, राजेश सेवता, शेख इब्राहिम, पुष्पा वर्मा, आशा मंडावी, सतीश सोनपिपरे, संदीप जायसवाल, राजू सिंह, दुर्गा देवांगन, ललिता साहू, उमेश साहू, तौरिफ खान, राहुल गजभिये, प्रियेश मेश्राम, गंगाबाई, सुनील पाल, दुर्गेश, विष्णु सिन्हा, हरीश मंडारी, लक्की रामटेके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय मारकंडे व अमित चंद्रवंशी ने की। उक्त विरोध प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी ने की।

error: Content is protected !!