10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक ने किया सरेंडर

झारखंड। सरायकेला खरसावां जिले का रहने वाला है महाराज – महाराज प्रमाणित सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड के दारुदा गांव का रहने वाला है। बात वर्ष 2009 की है। 29 अप्रैल की बात है। सरायकेला खरसावां जिले में 17 से मोबाइल फोन और ₹5000 नगद की लूट हुई थी। इस घटना में महाराज प्रमाणिक का नाम सामने आया था। अपराध की दुनिया में महाराज प्रमाणिक ने पहली बार कदम रखा था। इस घटना को लेकर महाराज प्रमाणिक के खिलाफ पहली बार थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसी घटना ने महाराज प्रमाणिक को नक्सली बना दिया। इस घटना के बाद महाराज प्रमाणिक के दोस्तों ने उससे बातचीत के सिलसिले में कहा कि आखिर कैसे दिन आ गए हैं कि दो हजार चार हजार के लिए लूट की इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना पड़ रहा है। यह बात दोस्तों के जुबान से निकली थी लेकिन महाराज प्रमाणिक के कलेजे में जाकर बैठ गई। इस बात ने महाराज प्रमाणिक को नक्सली बनने के रास्ते पर ले जाने का काम किया।

error: Content is protected !!