पीएम मोदी के साथ हैट्रिक लगाने वाले इन 14 चेहरों से मिलिए, लगातार तीसरी बार बनें मंत्री

Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा व नीली जैकेट पहने 73 वर्षीय मोदी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के बाद मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी के साथ-साथ 71 और सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें से 14 चेहरे ऐसे हैं जिन्होंने केंद्र में मंत्री बनने की हैट्रिक लगाई है।

पीएम मोदी के साथ हैट्रिक लगाने वाले मंत्रियों में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, किरण रिजिजू, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। आइए हैट्रिक लगाने वाले मोदी के मंत्रियों पर डालते हैं एक नजरः-

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)

उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद राजनाथ सिंह तीसरी बार केंद्र में मंत्री बने हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में राजनाथ को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। दूसरे में सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया था। राजनाथ सिंह कुल पांचवीं बार मंत्री बने हैं। इससे पहले अटल बिहारी मंत्रिमंडल में भी राजनाथ मंत्री पद संभाल चुके हैं।

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)

लगातार तीसरी बार मंत्री बने नितिन गडकरी 1995 में पहली बार महाराष्ट्र में बनी शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में सार्वजनिक निर्माण मंत्री बने और अपने उसी कार्यकाल में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे एवं मुंबई में 55 उड़ानपुल बनाकर अपनी योग्यता का लोहा मनवाया था। उनकी इसी योग्यता के कारण 1999 में बनी अटल सरकार में उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की रूपरेखा तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया। जबकि उस समय वह महाराष्ट्र में सिर्फ विधान परिषद सदस्य भर थे।

किरण रिजिजू (Kiren Rijiju)

किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) अरुणाचल प्रदेश के एक वकील और राजनेता हैं, जो 7 जुलाई 2021 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत के कानून और न्याय मंत्री रहे हैं (Kiren Rijiju Minister of Law and Justice)। मई 2023 में उन्हें भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया (Ministry of Earth Sciences)। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं (Kiren Rijiju BJP MP). 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनें। 2014 में रिजिजू को केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री और 2019 में कानून, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)

ओडिशा की संबलपुर सीट से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली है। 2014 में उन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और 2019 में शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का जिम्मा मिला था।

जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh)

जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर आए डॉक्टर जितेंद्र सिंह को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। उन्होंने कैबिनेट राज्य मंत्री के रूप में शपथ ले ली है। जितेंद्र सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। वे पहले दो कार्यकाल में पीएमओ में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जितेंद्र सिंह के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय थे।

सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal)

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सोनोवाल 2014 में बनी नरेंद्र मोदी की सरकार में दो साल तक खेल और युवा कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री थे। सम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखने और मुख्यमंत्री बनने से पहले वो केंद्रीय मंत्रिपरिषद में पूर्वोत्तर के एकमात्र प्रतिनिधि थे। बाद में मुख्यमंत्री पद त्याग कर 2021 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बने थे।

राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh)

कभी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे राव इंद्रजीत सिंह 6 बार सांसद और 4 बार के विधायक हैं। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा था। रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। गुरुग्राम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राव इंद्रजीत सिंह रविवार को लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। तीनों बार उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिली है।

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त, 1959 को तमिलनाडु के मदुरई में हुआ था। सीतारमण 2006 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं और 2010 में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्ष 2014 में सीतारमण को नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आंध्र प्रदेश से एक जूनियर मंत्री के रूप में शामिल किया गया और आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया था। निर्मला सीतारमण ने 31 मई 2019 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री और भारत के 28वें वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया है।

अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel )

नुप्रिया पटेल का जन्म 29 अप्रैल 1981 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। अनप्रिया के पिता सोनलाल पटेल ने उत्तर प्रदेश में अपना दल राजनीतिक दल की स्थापना की थी। अनुप्रिया ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन और कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। उसके पास मनोविज्ञान में मास्टर्स डिग्री है और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं। अनुप्रिया पटेल अपना दल पार्टी की सांसद हैं। अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सीट से सांसद हैं। चुनाव में उन्होंने 471,631 वोट हासिल किए थे।अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक युवा महिला चेहरा हैं। वे अपने पिता सोनेलाल की पार्टी अपना दल (एस) का प्रतिनिधित्व करती हैं। अपना दल पार्टी दो धड़ों में बंटी है, अपना दल (एस) जो अनुप्रिया पटेल के नाम से जानी जाती है और अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) जिसका प्रतिनिधित्व उनकी मां करती हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat)

गजेंद्र सिंह शेखावत भी लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में उन्हें जलशक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। इस बार भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है।

श्रीपाद यसो नाइक (Shripad Naik )

श्रीपाद यसो नाइक 2014 से अभी तक केंद्र में मंत्री हैं। रविवार को उन्होंने राज्य मंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली। 2019 में नाइक को पर्यटन मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था।

अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal )

 अर्जुन राम मेघवाल को मोदी के पहले कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में संसदीय कार्य मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, कानून और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया था।

मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya)

मनसुख मांडविया पर PM मोदी ने तीसरी बार भरोसा जताते हुए अपनी कैबिनेट में रखा है। इस बार भी मनसुख मांडविया ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। पिछली बार भी वह पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल थे। मांडविया केंद्र में स्वास्थ्य विभाग संभाल चुके हैं। सबसे पहले 2016 में राज्य मंत्री बने थे। डॉ मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया (Mansukh Mandaviya) गुजरात के पोरबंदर संसदीय क्षेत्र से जीतकर इस बार संसद पहुंचे हैं। पिछली सरकार में भी वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वह गुजरात से राज्यसभा सदस्य थे और पहली बार 2016 में राज्यमंत्री बनें थे।

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri)

 राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी भी लगातार तीन बार केंद्रीय मंत्री की शपथ ले चुके हैं। 2019 में उन्हें आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। ई संसद के निर्माण को आगे बढ़ाने और भारत को दो तेल संकटों से निकालने में अपनी कूटनीतिक सूझबूझ का परिचय देने वाले पूर्व राजनयिक हरदीप सिंह पुरी को अपने मंत्रालयों में घोटाला-मुक्त कार्यकाल के लिए पुरस्कृत किया गया है। निवर्तमान मोदी सरकार में आवास एवं शहरी मामलों और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रहे 72 वर्षीय पुरी, मोदी के नए प्रशासन में रविवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों में शामिल थे। 2020 में हरदीप सिंह पुरी यूपी से राज्यसभा सांसद हैं।

error: Content is protected !!