रुद्राभिषेक से पूरी होती है 18 तरह की मनोकामनाएं, भगवान शिव का इन वस्तुओं से करें अभिषेक

Sawan 2024 :  पवित्र सावन मास 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। इसी के साथ भगवान शिव के विशेष अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा। कावड़ यात्रा निकाली जाएगी और भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया जाएगा। इस माह सावन सोमवार के व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही दान पुण्य का भी विशेष महत्व है।

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान शिव को रुद्राभिषेक अति प्रिय है। इससे भक्तों को तमाम कष्टों से मुक्ति मिलती है। मंदिरों के साथ घर भी भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। माना जाता है कि रुद्राभिषेक से भक्तों की 18 प्रकार की मनोकामना पूरी होती है। सावन में सोमवार के साथ ही अन्य दिनों पर भी मंदिर अथवा घर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर सकते हैं।

naidunia_image

इन वस्तुओं से करे रुद्राभिषेक

घी

भगवान शिव का घी से रुद्राभिषेक करना शुभ माना गया है। इससे वंशवृद्धि होती है।

गाय का दूध

गाय का दूध काफी पवित्र माना गया है। मान्‍यता है कि इससे रुद्राभिषेक करने वाला व्यक्ति आरोग्य रहता है।

naidunia_image

शहद

यदि आप बीमार रहते हैं, तो आपको  सावन माह  में शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए। इससे तमाम रोग नष्‍ट होते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

error: Content is protected !!