Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों के दर्द ने किया है परेशान? इस चाय से मिल सकता है आराम

  • एक्सपर्ट का कहना है घुटनों में दर्द या जोड़ों में सूजन, इंफ्लेमेशन के कारण हो सकती है। यह समस्या ठंड में बढ़ जाती है। इसे कम करने में एक्सपर्ट की बताई यह चाय मदद कर सकती है।
  • हल्दी, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। हल्दी, इंफ्लेमेशन से लड़ती है और इसमें मौजूद कर्क्युमिन के कारण, यह ऑक्सीडेशन में मदद करती है।
  • कैयेन पेपर, जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचा सकती है। यह पेन सिग्नल को ब्लॉक कर सकती है।
  • काली मिर्च, शरीर में कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाती है। इसमें मौजूद पिपेरिन की वजह से यह जोड़ों के इंफ्लेमेशन को कम करती है।
  • अदरक में जिंजरॉल होता है। यह जोड़ों की अकड़न को कम करता है।

ज्वॉइंट पेन में आराम दे सकती है यह चाय

turmeric in blood sugar

सामग्री

  • कच्ची हल्दी- आधा इंच
  • काली मिर्च- 1 चुटकी
  • अदरक- आधा इंच
  • कैयेन पेपर- 1 चुटकी
  • अश्वगंधा- चौथाई टीस्पून

विधि

  • सभी चीजों को पानी में डालकर अच्छे से उबालें।
  • इसे छान लें।
  • इसे शाम के वक्त पिएं।

error: Content is protected !!