चुनाव आयोग ने 13,766 मतदान केंद्र बनाए है। पर 1.56 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर वोटर हैं। चुनाव आयोग ने दिव्यांगों के लिए 733 पोलिंग सेंटर निर्धारित किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं। 19000 होमगार्ड और 35626 दिल्ली पुलिस के कर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राजधानी में छिटपुट जगहों पर विवाद के मामले भी सामने आए हैं। सुबह से ही वोटरों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। दोपहर 3 बजे तक दिल्ली की 70 सीटों पर 46.55 फीसदी वोटिंग हो चुकी हैं।
दोपहर 1 बजे तक 33.31 फीसदी हुई थी वोटिंग
- उत्तर पूर्वी दिल्ली-39.51 %
- शाहदरा- 35.81 %
- दक्षिण पश्चिमी दिल्ली- 35.44 %
- पूर्वी दिल्ली- 33.66 %
- उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 33.17 %
- दक्षिण दिल्ली- 32.67 %
- उत्तर दिल्ली- 32.44 %
- दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 32.27 %
- पश्चिमी दिल्ली- 30.87 %
- नई दिल्ली- 29.89 %
- सेंट्रल दिल्ली- 29.74 %
दिल्ली में 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ था मतदान
- उत्तर पूर्वी दिल्ली – 24.87
- शाहदरा – 23.3
- दक्षिण पश्चिमी दिल्ली – 21.9
- पूर्वी दिल्ली – 20.03
- उत्तर पश्चिमी दिल्ली – 19.75
- दक्षिण दिल्ली – 19.75
- दक्षिण पूर्वी दिल्ली – 19.66
- उत्तर दिल्ली – 18.63
- पश्चिमी दिल्ली – 17.67
- सेंट्रल दिल्ली – 16.46
- नई दिल्ली – 16.08
पिछले दो चुनाव के आंकड़े
दिल्ली में साल 2015 के चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में 62.60 फीसदी वोटिंग हुई थी।