(New Delhi Assembly Results 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों से लग रहा है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस तो खाता खोलने के लिए भी संघर्ष कर रही है।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ था। इसके बाद जारी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया था। यदि ये रुझान ही परिणाम तब्दील होते हैं, अरविंद केजरीवाल की छवि पर सबसे ज्यादा असर पडे़गा और इसके परिणाम राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिलेंगे। यहां देखिए ताजा परिणाम।
भाजपा दफ्तर में जश्न शुरू
रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया। यहां कार्यकर्ता नाच रहे हैं और भगवा रंग एक-दूसरे पर लगा रहे हैं।
LIVE Delhi Chunav Result 2025: कांग्रेस फिर 0
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
- AAP: 29
- BJP: 41
- कांग्रेस: 0
मुस्लिम बहुमत मुस्तफाबाद में भाजपा आगे
मुस्लिम बहुमत मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 16 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली कैंट में भाजपा आगे
दिल्ली कैंट में भाजपा के भुवन कुमार 303 मत से आगे, आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है।
LIVE Delhi Chunav Result 2025: अभी भी कुछ भी हो सकता है
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
- AAP: 30
- BJP: 39
- कांग्रेस: 1
कुछ समय पहले तक आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच डबल का अंतर था, जो अब घट गया है।