Jacqueline Fernandez Mother Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का निधन हो गया है। जैकलीन की मां पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुबह किम फर्नांडिस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन के बाद पिता, मां का पार्थिव शरीर लेने हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज के श्मशान घाट में हुआ।

24 मार्च को जैकलीन की मां किम को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनकी हालत लगातार क्रिटिकल बनी हुई थी।जैकलीन मां के एडमिट होने के बाद स से ही काम से ब्रेक लेकर लगातार अस्पताल के चक्कर काट रही थीं। कई मौकों पर उन्हें हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था।
किम फर्नांडिस पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। अपनी मां को अंतिम विदाई देने एक्ट्रेस नम आंखों के साथ शमशान घाट पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस के पिता एलरॉय, अभिनेता सोनू सूद भी नम आंखों के साथ शमशान घाट एक्ट्रेस की मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
जैकलीन फर्नांडिस की मां के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार वाले और दोस्त पहुंचे। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सफेद शर्ट और जींस पहने एक्टर सोनू सूद नजर आ रहे हैं। सोनू सूद अपनी ‘फतेह’ की को-एक्ट्रेस जैकलीन की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने और उनका दर्द बांटने पहुंचे।
इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह छोड़ दिया था
अपनी मां को अंतिम विदाई देने जैकलीन भी पहुंचीं। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी मां के बेहद करीब थीं। किम को 24 मार्च को दिल का दौरा पड़ा था और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी मां के पास रहने के लिए पिछले महीने गुवाहाटी में इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में अपने प्रदर्शन को भी छोड़ दिया था।