Pakistan Released BSF Jawan: पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ (Purnam Kumar Shaw) को छोड़ दिया है। पूर्णम कुमार बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर (Attari-Wagah Border) से भारत लौट आए हैं। BSF ने इसकी पुष्टि की है। पूर्णम पिछले 20 दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में थे। वे 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान चले गए थे। तब से पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में थे। फिलहाल उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। उसके बाद पूछताछ होगी और फिर घर जाने दिया जाएगा।
भारत ने भी जवान के बदले रेंजर्स को लौटाया है। दोनों देशों ने जवान और रेंजर्स को एक्सेंज किया है। जवान और रेंजर्स को एक्सेंज करने की बातचीत सुबह 10:30 बजे अटारी में हुई।


पाकिस्तान ने जारी किया था फोटो
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के अगले दिन पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की दो फोटो जारी की थीं। पहली फोटो में पूर्णम पेड़ के नीचे खड़े थे। उनकी राइफल, पानी की बोतल, बैग जमीन पर पड़ा था। दूसरी फोटो में जवान की आंखों पर पट्टी बंधी थी।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले हैं
पूर्णम साहू का परिवार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले हैं।उनके हिरासत में जाने के बाद से ही वो चिंतित और व्याकुल था। उनका सात वर्षीय बेटा, स्थिति की गंभीरता से अनजान, लगातार पूछ रहा था कि उसके पिता कब लौटेंगे। अब उनके लौटने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है।
जावन की गिरफ्तारी से छुटने तक की टाइमलाइन
- BSF जवान पीके साहू ने फिरोजपुर बॉर्डर गलती से पार कर लिया था।
- 23 अप्रैल को पाकिस्तान रेंजर्स ने उनको हिरासत में लिया था।
- 14 मई को पाकिस्तान ने भारतीय जवान को वापस सौंप दिया है।
- भारत के ऑपरेशन सिंदूर से डरकर बैकफुट पर आया पाकिस्तान।
- पाकिस्तानी रेंजर्स खुद BSF जवान साहू को सीमा पर सौंपने आए।
- सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के दवाब में झुका पाक।