महिलाओं को फ्री Sanitary Pad बांटेगी कांग्रेस, पैकेट पर राहुल गांधी का फोटो होने पर मचा बवाल

पटना (Bihar politics news 2025)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान किया कि पार्टी माई बहिन मान योजना (Mai Bahin Maan Yojana) के तहत बिहार की महिलाओं को फ्री सेनेटरी पैड (sanitary pads) बांटेंगी।

राजेश राम ने मीडिया को बांटे जाने वाले सेनेटरी पैड का पैकेट भी दिखाया। हालांकि पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फोटो छपे होने पर बवाल मच गया। भाजपा और जदयू का कहना है कि सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी का फोटो अशोभनीय है और यह कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।

naidunia_image

error: Content is protected !!