ऐतिहासिक होगी किसान जवान संविधान जनसभा – रूपेश दुबे

खरगे की सभा में जाने तैयारी पूर्ण, वाटर फ्रूफ डोम भी तैयार रूट चार्ट भी जारी

राजनांदगाँव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ में आज यानि 7 जुलाई को आगमन हो रहा है वे किसान जवान संविधान जनसभा को संबोधित करेंगे इस जनसभा में शामिल होने राजनांदगांव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मोहला मानपुर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल होने संकल्पित है। आयोजन स्थल तक पहुंचने रूट चार्ट भी प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया है जिससे कांग्रेस जनों को अवगत करा दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं किसान जवान संविधान जनसभा के प्रदेश मीडिया कमेटी के सदस्य रूपेश दुबे ने बताया कि छ ग में किसान खाद बीज के संकट से , युवा वर्ग बेरोजगारी, और सरकार के झूठे वादे से परेशान है वहीं कानून व्यवस्था बदहाल हो कर संवैधानिक संस्था भाजपा राज में खतरे में है उसे बचाने का संकल्प लेकर छत्तीसगढ़ की कुशासित भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के आदेशानुसार प्रत्येक विधानसभा हेतु प्रभारी बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है सभी ने अपनी जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन करते बैठकों के माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरा है आयोजन के प्रति कांग्रेसजनो में अपार उत्साह देखते बन रहा है जिसके चलते वाटर फ्रूफ डोम भी बनाया गया है वैसे भी बारिश की बाधा को भी तोड़कर कांग्रेसी आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिए हैं । राजनांदगांव जिला कांग्रेस की तैयारी को अंतिम रूप देने विधानसभा प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने जिला एवं शहर अध्यक्ष,पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन दिए साथ ही अपने अपने क्षेत्र से विधायकगण, कांग्रेस के सभी आनुषंगिक संगठन, ब्लॉक अध्यक्षगणों के नेतृत्व में कांग्रेसजनों, किसानों , जवानों का काफिला रवाना होगा।

error: Content is protected !!