श्री मिथिला धाम गणेश हनुमान मंदिर में 10 को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

राजनांदगाँव। श्री मिथिला धाम गणेश हनुमान मंदिर में पूज्य मोनी बाबा का गुरु पूजन आगामी 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह 9:00 बजे से होगा इस आयोजन में दादा गुरु बर्फानी दादाजी एवं दादा गुरु शास्त्री बाबा के आशीर्वाद से सीतामढ़ी पटना दरभंगा दिल्ली बिलासपुर भिलाई रायपुर और राजनांदगाँव के आसपास के भक्तगण गुरु पूजन में शामिल होंगे श्री मिथिला धाम गणेश मंदिर से जुड़े हुए सभी भक्तगणों को गुरु पूजन में सादर आमंत्रित करते हैं। भक्तगण समय का ध्यान रखेंगे सुबह 9:00 से 1:00 राजनांदगांव में और दोपहर 2:00 बजे के बाद श्री राम मंदिर अयोध्या धाम दल्ली राजहरा में गुरु पूजन का कार्यक्रम रखा गया है।

error: Content is protected !!