अवैध रेत उत्खनन और गोलीकांड मामले में एक और आरोपी एमपी से गिरफ्तार…

राजनांदगांव। शहर की के गांव मोहड़ की नदी में अवैध रेत निकालने पहुंचे जेसीबी मशीन और वाहन को रोकने पहुंचे ग्रामीणों पर कार में सवार 7-8 लोग उतर कर ग्रामीणो से मारपीट करते हुए फायरिंग किये है कि रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर मे अपराध क्रमांक 257/2025 धारा 109(2), 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्मस एक्ट , मायनिंग एक्ट की धारा 21 कायम कर विवेचना मे लिया गया है।  विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी  जेसीबी चालक भगवति निषाद पिता परदेशी निषाद उम्र 49 साकिन ग्राम झोला थाना अंडा जिला दुर्ग, संजय रजक पिता शंकर लाल रजक उम्र 48 वर्ष साकिन मोहड़ , अभिनव तिवारी पिता  केशर तिवारी उम्र 42 साल निवासी ग्राम सोमनी थाना सोमनी, अतुल सिंह तोमर पिता अमोल सिंह तोमर उम्र 24 साल निवासी गायत्री विहार कॉलोनी, पिन्टो पार्क मुरार ग्वालियर, जिला ग्वालियर (म0प्र0) ,  जितेन्द्र नारौलिया पिता जवाहर शर्मा उम्र 30 साल निवासी सिंगपुर रोड, देसाई नगर मुरार ग्वालियर जिला ग्वालियर म0प्र0, अमन सिंह परिहार पिता सुनील सिंह परिहार उम्र 27 साल निवासी विजय नगर कॉलोनी, आमखो लक्सर, ग्वालियर जिला ग्वालियर म0प्र0 , अभय सिंह तोमर पिता अमोल सिंह तोमर उम्र 20 साल निवासी ग्राम घनैता थाना इंडोरी तहसील गोहद जिला भिण्ड म0प्र0 हाल पता गायत्री विहार कॉलोनी, पिन्टो पार्क मुरार ग्वालियर, जिला ग्वालियर (म0प्र0) व  कृष्णा उर्फ गोलू गुर्जर उर्फ गोलू दनगस पिता हरेन्द्र गुर्जर उम्र 24 साल निवासी डी0डी0नगर शताब्दीपुरम थाना महराजपुर जिला ग्वालियर म0प्र0 को ग्वालियर को भोपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया है।

अन्य फरार आरोपी की पतासाजी गठित टीम द्वारा की जा रही थी कि घटना में संलिप्त आरोपी से फल्ली उर्फ मनू उर्फ मनोज सिकरवार पिता कमल सिंह सिकरवार उम्र 25 साल निवासी ग्राम खिडौरा, थाना चिन्नौनी जिला मुरैना (म0प्र0) को ग्वालियर से हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म कारित करना स्वीकार किया एवं ’आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार आई-20 क्रमांक एम0पी0/07/सी0जी0/1155 जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

error: Content is protected !!