PM मोदी और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी, भाजपा महिला मोर्चा करेगी कांग्रेस भवन का घेराव

रायपुर. बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में भी इसे लेकर आक्रोश का माहौल है. इस बीच राजधानी रायपुर में कल भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से महिला कार्यकर्ता जुटेंगी.

भाजपा महिला मोर्चा कल करेगी कांग्रेस भवन का घेराव

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना निंदनीय है. इसके खिलाफ राजधानी रायपुर में कल यानी 2 सितंबर को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. दोपहर 1 बजे से बीटीआई ग्राउंड में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदेशभर से भाजपा की महिला कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुचेंगी.

error: Content is protected !!