लोधी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान…

छुईखदान (दैनिक पहुना)। लक्ष्य छत्तीसगढ़ जिला इकाई खैरागढ- छुईखदान- गंडई के तत्वावधान में जिला स्तरीय लक्ष्य प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस समारोह 2025 का आयोजन 31 अगस्त को मंगल भवन टिकरी पारा में प्रेरणास्त्रोत मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, कमलेश्वर लोधी, मोतीलाल जंघेल, कोमल जंघेल, गिरवर जंघेल, उत्तम जंघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्मला विजय वर्मा, दिनेश वर्मा छत्तीसगढ़ लक्ष्य संयोजक चैनदास जंघेल , संगठन सचिव दुर्जन जंघेल, उपाध्यक्ष डॉ. सावित्री जंघेल की गरिमामय उपस्थिति में वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी, ब्रम्हा नंद जी, के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ राजकीय गीत गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षा से सामाजिक विकास की दिशा में समाज के प्रतिभा वान छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा व सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने वक्तागण एफ. आर. वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम,सुशील पटेल फाउंडर 5 D रायपुर, डॉ. शैलेन्द्र जंघेल MD आयुर्वेद, बीरेन्द्र वर्मा मेकेनिकल इंजीनियर के द्वारा छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किये।

कार्यक्रम में कक्षा 10 वी और 12 वी में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को एमबीबीएस, जीईई,प्रयास, नवोदय चयन, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन सेवानिवृत्त तथा नव नियुक्त कर्मचारियों को शील्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वी एवं 12 वी में जिला में प्रथम स्थान आने वाले समाज के बच्चों को मुख्य बीमा सलाहाकार रोहित जंघेल  के द्वारा पांच-पांच हजार की राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर माध्यमिक शाला बाईकटोरी एवं शाखा के बच्चों ने मनमोहक छत्तीसगढ़ी साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो सराहनीय रहा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्य जिला अध्यक्ष- कोमल नारायण वर्मा, संयोजक मोरेश्वर वर्मा, सचिव नेहरू वर्मा, कोषाध्यक्ष-अशोक जंघेल, उपाध्यक्ष- नोहरू जंघेल, कृतलाल जंघेल, महादीप जंघेल, सर्किल छुईखदान- पन्नालाल जंघेल, मोहन जंघेल, अवध चंदेल, कुम्भ लाल जंघेल, चैत्र राम वर्मा, गंडई सर्किल से भिखेनद्र जंघेल, महेश वर्मा,गणेश वर्मा, शिवचरण वर्मा, सर्किल खैरागढ़ से राधेलाल वर्मा, नर्सिंग वर्मा,राधेश्याम वर्मा, राघवेन्द्र वर्मा, सर्किल पाडादाह से अशोक वर्मा, कृपाल वर्मा, अर्जुन वर्मा, सुकालू वर्मा एवं समाज के राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महादीप जंघेल, अवध चंदेल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन छुईखदान सर्किल अध्यक्ष शिक्षक मोहन जंघेल के द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!