दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ ने दी शासन को चेतावनी
राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी सोनवानी ने शासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन से जुड़े प्रदेश के 1256 परिवारों के साथ निरंतर अन्याय किया जा रहा है। श्रीमति सोनवानी ने आगे कि प्रतिनिधि मंडल के साथ जब वे पंचायत मंत्री से मिलने उनके निवास पर पहुँचीं, तो महिला पुलिसकर्मी ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। पुलिसकर्मी ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें गाड़ी में घसीटकर बैठाया। इतना ही नहीं, उनके साथ गए छोटे-छोटे बच्चों को भी जबरदस्ती खींचा गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। प्यास लगने पर बच्चों को पानी तक नहीं दिया गया और बाथरूम से पानी पीने को कहा गया।
उन्होंने ने कहा कि शासन ने अनुकंपा नियुक्ति के निराकरण में केवल 27 पात्र अभ्यर्थियों को शामिल किया है, जबकि डी.एड. और टेट की पात्रता न रखने वाले अन्य सैकड़ों पात्र परिवारों को नज़रअंदाज़ कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि नियमों में शिथिलता बरतते हुए तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की रिक्तियों पर शैक्षणिक योग्यता अनुसार सभी को नियुक्ति दी जाए। सोनवानी ने स्पष्ट किया कि पूर्व में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में सहमति बनी थी, लेकिन अब शासन नए नियम बनाकर परिवारों के साथ छल कर रहा है। यदि शीघ्र ही न्यायपूर्ण आदेश जारी नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रीति रामटेके, डीलेश्वरी ध्रुव, पूर्णिमा श्रीवास, सदीप कुमार साय, चंद्रावती, रोहीत साहू, राकेश बुमार रात्रे, चंद्रकांत नुरेटी, दिपक कुमार सिदार, मुकेश कुमार राजवाड़े, प्रियंका कुर्रे, चंद्रिका साहू, सिद्धार्थ सिंह परिहार, प्रदीप कुमार, राजेश महिलाग, सुमन यादव, बलेश्वरी भास्कर, रेखा नायक, भगवती कश्यप, घनश्याम, चन्द्रकला ठाकुर, रूखमणी डहरिया, अजनी देवहारी, दुर्गेश कुमार साहू, चित्ररेखा साहू, मायावती बंजारे, कुंती कोठारी, मीना ठाकुर, नवनीत कुमार देवागन, देवेन्द्र कुमार पटेल, रितेश कुमार धनकर, नंदकुमारी निषाद, सजय प्रताप सिह, पुलेश्वरी ठाकुर, राजेन्द्र कुमार साहू, सगीता साहू, कमलेश्वरी खना, रामेश साहू, निर्मला बंजारे, मिथलेश कौशिक आदि शामिल थे।


