नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी ओली ने दिया इस्तीफा…

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। पूरे देश में उठे हिंसा के दूसरे दिन पीएम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। खबर है कि प्रदर्शनकारी नेपाल संसद में घुस चुके है और आगजनी कर रहे है। प्रदर्शनकारियों के दबाव में नेपाल के तीन मंत्रियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। वहीं पीएम केपी शर्मा ओली ने आज शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उससे पहले ही उनके इस्तीफे देने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि नेपाल में सोशल मीडिया बैन करने के विरोध में उतरे युवाओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है।

राजधानी और देश के कई हिस्सों में हुए प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओली ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं ने उन्हें व्यथित किया है, लेकिन राष्ट्रहित में हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती. ओली ने स्पष्ट किया कि सरकार संवाद आधारित समाधान की नीति पर कायम है. उन्होंने बताया कि वह स्थिति का गहराई से आकलन कर रहे हैं और सभी संबंधित पक्षों से बातचीत कर रहे हैं ताकि एक सार्थक समाधान निकाला जा सके. इसी सिलसिले में उन्होंने आज शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की है.

ओली का राष्ट्र के नाम संदेश
देश में युवाओं के विद्रोह को काबू करने में नाकाम रहे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा देने के बाद देश के नागरिकों के लिए संदेश देते हुए अपील की है. उन्होंने अपने देश के नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, ‘मैं अपने सभी भाइयों और बहनों से विनम्र निवेदन करता हूं कि इस कठिन समय में शांत रहें.’

error: Content is protected !!