सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से बड़ा हादसा, 4 की मौत, 3 लापता…

नई दिल्ली। हिमालयी राज्यों में प्रकृति का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बाद अब सिक्किम में भी एक बार फिर प्राकृतिक आपदा आई है। पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग क्षेत्र में गुरुवार आधी रात भूस्खलन होने की सूचना सामने आ रही है। इस भयानक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यांगथांग क्षेत्र से बहने वाली ह्यूम नदी में बाढ़ के हालात बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां अचानक भूस्खलन होने से तबाही मच गई। इस भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस दल, स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी कर्मी मिलकर बचाव और राहत कार्य में जूटे हुए हैं।

एक महिला की इलाज के दौरान मौत

बचाव कर्मियो ने ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से दो घायल महिलाओं को निकाला। लेकिन अस्पताल पहुंचाने के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। वहीं दूसरी महिला की स्थिति अभी गंभीर बतायी जा रही है, जिसका इलाज जारी है।

एसपी गेजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल रूप से राहत और बचाव कार्य किया गया। दो घायल महिलाओं को घटना स्थल से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। साथ ही एसपी ने बताया कि अभी भी 3 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

error: Content is protected !!