मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकार से सम्मानित हुईं श्रीमती पूनम जोशी…

शासकीय प्राथमिक शाला मनेरी में पदस्थ हैं पूनम जोशी

 राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को माननीय गजेंद्र यादव जी के आतिथ्य एवं दुर्ग के सांसद माननीय विजय बघेल जी गरिमामय उपास्थि व संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय के मौजूदगी में संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग संभाग दुर्ग के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में  शासकीय प्राथमिक शाला मनेरी में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती पूनम जोशी को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2025 उत्कृष्ट प्रधान पाठक से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण2025 के सम्मान समारोह में पधारे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल मंचासीन अतिथि के बीच हेंमत उपाध्याय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग ने अपने करकमलों से श्रीमती पूनम जोशी को उत्कृष्ट प्रधान पाठक का मोमेंटो भेंटकर एवं प्रमाण – पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब हो कि विशिष्ट प्रतिभा सम्मान शिक्षक के रुप में समाज की बहूमूल्य सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

मनेरी स्कूल के समन्वयक नीलमणी साहू व अन्य शिक्षकों ने इस सम्मान के लिए  कहा कि श्रीमती पूनम जोशी को चुने जाने पर हम उनकी सरहाना करते हैं।यह सम्मान उनकी मेहनत और शिक्षा के प्रति उनका सर्मपण है। शासकीय प्राथमिक शाला मनेरी ब्लाक डोंगरगांव के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधान पाठक भवर लाल देवांगन, संकुल समन्वयक नीलमनी साहू, प्राचार्य एआर साहू, भुनेश्वरी कोर्राम, खेमलता खरे, विनोद शर्मा, सरस्वती सिन्हा, सुमन यादव ,ईश्वर जोशी, विकाश खंड शिक्षा अधिकारी आर पात्रे, सहायक वि.ख. शिक्षा अधिकारी शितिज सोरी, जयंत साहू , बी आर सी अरविन्द रत्नाकर, बोरिकर जी, नीता साहू, मोनिका चंद्राकर, मनीषा घरदे, पूनम द्विवेदी, विकाश कुंजाम, मेश्राम सर, मनराखन देवांगन, जागृत साहू, अरुणढ़ती रत्नाकर, आदि ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। श्रीमती पूनम जोशी ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री  एवं शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया  और कहा है कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

error: Content is protected !!