रायगढ़। एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक को साढ़े चार लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने तिलाईपाली के रहने वाले सौदागर गुप्ता की शिकायत पर रायकेरा घरघोड़ा में छापामार कार्रवाई की थी। वह पुनर्वास की 16 लाख बकाया राशि के भुगतान एवज में गुप्ता से रिश्वत ले रहे थे।
गुप्ता ने एसीबी में की गई शिकायत में बताया था कि उनके तिलाईपाली गांव स्थित मकान का तीन हिस्सों में मौखिक बंटवारा हो चुका है। इसमें वह तथा उनके दो पुत्र निवासरत हैं। मकान वाली जमीन का एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर उन्हें जमीन और मकान की मुआवजा राशि मिल चुकी है, लेकिन पुनर्वास के लिए उनके पुत्रों को करीब 30 लाख विजय दुबे पांच लाख रुपये रिश्वत रुपए।
इसमें से 14 लाख रुपये उनके पुत्रों को मिल चुके हैं। 16 लाख रुपये भुगतान कराने के एवज में उप महाप्रबंधक की मांग कर रहे थे। इसमें से 50 हजार रुपये अग्रिम के रूप में ले लिया गया था। सौदागर गुप्ता ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।
शिकायत सत्यापन पश्चात दुबे को कार्यालय में साढ़े चार लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रविधान के तहत कार्यवाही की गई है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर तीन से सात साल की जेल का प्रविधान है। इसके अलावा, अपराधी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

