जिला साहू संघ ने गरिमामय समारोह में मनाया प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता

राजनांदगांव के गौरव को बनाएं रखेंगे – डॉक्टर नीरेंद्र साहू

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। मंगलवार को जिला साहू संघ के साहू सदन में घोरदा के माटीपुत्र छत्तीसगढ़ साहू संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉक्टर नीरेंद्र साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया।सादे किंतु इस गरिमामय जन्मदिन समारोह का श्री गणेश संत शिरोमणी भक्त कर्मा माता जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजा – अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान जिलेभर से आए जिला साहू संघ के पदाधिकारियों तहसील साहू ,नगर साहू संघ एवं अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ – मीडिया प्रकोष्ठ ,महिला प्रकोष्ठ ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहित समाज के विभिन्न अत्यंत सक्रीय प्रकोष्ठ के संयोजक /सचिवों ने जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू के अगुवाई में जन्मदिन समारोह में विशेष रूप से पधारे क्षेत्र के माटीपुत्र डॉ.नीरेंद्र साहू का गुलदस्ता भेंटकर गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया

जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का पल है कि, हमारे जिले के ही व्यक्ति डॉ. नीरेंद्र साहू को को समाज के प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।उन्होंने ने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष डॉक्टर नीरेंद्र साहू जी की टीम समाज और भी सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी।इस मौके पर भागवत साहू ने डॉक्टर नीरेंद्र साहू के जन्मदिन पर बधाई शुभकामनाएं दीं।जन्मदिन समारोह (कार्यक्रम)को अपने आत्मीयता भरे संबोधन से सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए स्वागत से हर्षित डॉक्टर नीरेंद्र साहू ने कहा कि संत शिरोमणी भक्त माता कर्मा जी,माँ बम्लेश्वरी देवी जी की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं – आशीर्वाद के चलते मुझ जैसे कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया। समाज की चिंता थी कि समाज मजबूत बने। सशक्त बने। उन्होंने कहा कि वे राजनांदगांव के ऐतिहासिक गौरव को बनाए रखेंगे। हमारी टीम के द्वारा समाज को संस्कार वान बनाने की दीशा में काम किया जायेगा और समाज को मजबूती और विकास की ओर लेके जाने का प्रयास होगा।डॉक्टर साहू ने अपने जन्मदिन पर दिए गए बधाई शुभकानाओं के लिए सभी का हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक आभार व्यक्त किया।समाज के मजबूती और विकास के लिए सर्वसमत्ति से योगदान, भागीदारी के लिए समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर जिला भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री डीकेश साहू एवं अन्य सामाजिक जिला भाजपा पदाधिकारियों को भी पुष्प भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की। समारोह का संचालन अपने चिरपरिचित अंदाज में जिला साहू संघ के कर्तव्यनीष्ठ कर्मठ महामंत्री नीलमणी साहू के द्वारा अनूठे अंदाज में किया।समाज में केक काटने की मनाही के चलते जन्मदिन समारोह के अवसर पर उपास्थित जनों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।आभार व्यक्त माधव साहू के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर खैरागढ़ जिला भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू जी,जिला साहू संघ के सरंक्षक मोतीलाल साहू कुलेश्वर साहू आदि बड़ी संख्या में जिला साहू संघ के पदाधिकारी, नगर साहू संघ के पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष – सचिव एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की गरिमामय उपास्थि रही।उक्त जानकारी जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणी साहू ने दी।

error: Content is protected !!