खेत में कटाई के दौरान मिला नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप…

सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट गांव में धान कटाई के दौरान एक खेत में नर कंकाल मिला है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मजदूरों ने कटाई के समय कंकाल को देखा और तत्काल सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

प्राथमिक अनुमान है कि यह कंकाल करीब छह महीने पुराना हो सकता है. फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की छानबीन कर रही है.

error: Content is protected !!