एंबुलेंस में लगी आग में नवजात और डॉक्टर समेत 4 लोग जिंदा जले, 3 लोग झुलसे

गुजरात के अरवल्ली जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। मोडासा शहर में सोमवार देर रात एक एंबुलेंस में आग लग गई। इस आगजनी में नवजात, डॉक्टर समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मोडासा-धनसुरा रोड पर हुई है। पुलिस निरीक्षक डीबी वाला ने बताया एंबुलेंस में आग रात करीब 1 बजे लगी। एंबुलेंस में 1 दिन में नवजात बीमार बच्चे को इलाज के लिए मोडासा अस्पताल से अहमदाबाद के एक अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

3 लोग झुलसे

जानकारी के अनुसार, इस आगजनी में नवजात, उसके पिता जिग्नेश मोचा, अहमदाबाद के डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया और अरवल्ली निवासी नर्स भूरीबेन मानत सवार थे। वहीं इस घटना में मृतक मोची के दो रिश्तेदार और एंबुलेंस ड्राइवर बूरी तरह झुलस गए हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने के कारण का नहीं चला पता

एसपी डीबी वाला ने बताया कि “जिग्नेश मोची पड़ोसी महिसागर जिले के निवासी थे और उनके नवजात बच्चे का जन्म के बाद मोडासा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जब उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में किसी अज्ञात कारण से एम्बुलेंस में आग लग गई।”

error: Content is protected !!