अनिश्चितकालीन हड़ताल को आम आदमी पार्टी का पूर्ण समर्थन- राणा संदीप सिंह

राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने घोषणापत्र में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने एवं वेतन वृद्धि के किए गए वादे को अब तक पूर्ण नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव से पहले सार्वजनिक रूप से घोषणा पत्र में कांग्रेस ने यह वादा किया था कि वेतन वृद्धि एवं उससे संबंधित विसंगतियां तुरंत ही दूर कर दी जाएंगी। इस संबंध में कोरोना की तीसरी लहर बीत जाने के बाद भी आज पर्यंत तक किसी प्रकार का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है जिससे कि प्रदेश के स्वास्थ्य संयोजक को में भारी असंतोष व आक्रोश व्याप्त है। अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के 5200 उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत हजारों नियमित स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा प्रांत स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल 21 मार्च 2022 से राजधानी में लगातार चल रही है फिर भी शासन द्वारा अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। आज भगत सिंह के शहीद दिवस के कार्यक्रम के बाद धरना स्थल पर जाकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन, रायपुर जिला अध्यक्ष कमल नायक, रायपुर शहर अध्यक्ष पन्नू सिंह एवं अन्य सभी साथियों ने जाकर धरना स्थल पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को पूर्ण रुप से समर्थन देने का आश्वासन दिया। प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने पिछले 3 सालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना की तीसरी लहर तक अनवरत कार्य करने की क्षमता को भी नकार दिया है एवं उनको हड़ताल करने पर मजबूर कर दिया है जो सरकार की गैर जिम्मेदाराना होने साबित करता है।
आम आदमी पार्टी की ओर से कमल नायक, मुन्ना बिसेन, पलविंदर पन्नू, डीके मखीजा, नंदन सिंह, एम एम हैदरी, कलावती मार्काे, संदीप तिवारी, जयंत गायधने, अज़ीम खान, सुजत गौतम, संतोष दुबे, जीतेन्द्र शुक्ला, मोहम्मद सलीम, अली हफ़िज, पप्पू भाई, हिम्मत सिंह, शफीक खान, विकास दास, सुजीत ठाकुर, हरविंदर सिंग संधू सतनाम सिंह, हरमन सिंह, मलूक सिंह सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!