एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित बचे 160 यात्री

गुरुवार सुबह केरल के कोचीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जेद्दा से कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (फ्लाइट IX 398) को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। विमान में कुल 160 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे, जो इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।

एयरलाइन अधिकारियों और एयरपोर्ट मैनेजमेंट द्वारा जारी आधिकारिक बयानों के अनुसार, विमान के लैंडिंग गियर में गंभीर समस्या आ गई थी। शुरुआती जांच में यह पाया गया कि विमान के दाहिनी ओर के टायर फेल हो गए थे, जिसके चलते सुरक्षित लैंडिंग के लिए विमान को उसके निर्धारित डेस्टिनेशन कोझिकोड के बजाय कोचीन डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।

error: Content is protected !!