South Africa Mass Murder Case: दक्षिण अफ्रीका में सामूहिक नरसंहार हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में 10 लोगों की हत्या कर दी गई है। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। मरने वाला आंकड़ा बढ़ सकता है। यह इस महीने यह दूसरी मास शूटिंग है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक 12 संदिग्धों ने लोगों पर गोलियां बरसाई। मामले की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक हमलावरों की पहचान और हमले की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को जोहान्सबर्ग के पास बेक्कर्सडाल इलाके में बंदूकधारी हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, यह हमला जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके में स्थित एक टाउनशिप में हुआ. हमलावरों ने सड़क पर चलते लोगों पर पीछे से गोलियां बरसाईं। इस महीने के भीतर दक्षिण अफ्रीका में यह दूसरी बड़ी सामूहिक गोलीबारी की घटना है।
पुलिस के अनुसार, हमले का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं है। गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरीडिली ने बताया कि कुछ पीड़ितों को सड़कों पर अचानक गोली मारी गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। यह गोलीबारी बेकर्सडाल के एक शराबखाने के पास हुई। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। यह इस महीने दक्षिण अफ्रीका में दूसरी बड़ी गोलीबारी की घटना है। इससे पहले 6 दिसंबर को राजधानी प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में हुई फायरिंग में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक तीन साल का बच्चा भी शामिल था।
सोने की खदानों के पास हुई फायरिंग
गौतेंग प्रांत में पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने बताया कि अधिकारी अब भी पीड़ितों की पहचान करने में जुटे हुए हैं। यह गोलीबारी बेक्कर्सडाल में एक अनौपचारिक बार (Tavern) के पास हुई, जो दक्षिण अफ्रीका की कुछ प्रमुख सोने की खदानों के नजदीक स्थित एक गरीब इलाका है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि यह गोलीबारी उस स्थान पर हुई जहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी।

