अंबिकापुर। शहर के चोरकाकछार क्षेत्र में स्थित वनभूमि को निजी स्वामित्व की बताकर 41 लोगों को बिक्री करने वाले तकियापारा बेनीपुर रनपुरखुर्द निवासी मास्टरमाइंड मोहम्मद रशीद (50) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी के पास से जमीन से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। प्रकरण से जुड़े कई महत्तवपूर्ण दस्तावेजों को आरोपित ने जला दिया था।
यह प्रकरण उस समय सुर्खियों में आया था, जब भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने चोरकाकछार स्थित बेशकीमती वनभूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी से लिखित रूप में की थी। शिकायत के बाद शासन स्तर से जांच के निर्देश जारी किए गए थे।

