सड़क सुरक्षा माह के तहत शिक्षण संस्थानों में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया

राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के पांचवे दिन सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुकेश ठाकुर अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी यातायात नवरतन कश्यप के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा नीरज बायपयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी, वेसलियन स्कूल, म्यूनिसिपल स्कूल, प्यारेलाल स्कूल, स्टेट स्कूल एवं अशोका इंजीनियरिंग कॉलेज शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी सावधानियों के संबंध में यातायात का पाठ पढ़ाया।
इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, बिना लायसेंस वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लगभग 1000 शिक्षक एवं विद्यार्थी लाभान्वित हुए। उक्त जागरूकता अभियान में उनि अनिल तिवारी, सउनि येनलाल चन्द्राकर, शरद मसीह, कुंजलाल साहू, सुरेज चन्द्रवंशी एवं कमल किशोर श्रीवास्तव एवं यातायात स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।
यातायात पुलिस ने आम लोगो से अपील की है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात रथ एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!