SHARE MARKET: शेयर बाजार में फिर झटका! टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला…

Share Market Update: आज 6 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स करीब −132.08 (0.15%) अंक टूटकर 85,307.54 के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी लगभग −4.50 (0.017%) अंक गिरकर 26,245.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. ऑटो और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है.

Share Market Update
Share Market Update

ग्लोबल मार्केट में तेजी

एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,461 पर ट्रेड कर रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स 0.70 प्रतिशत बढ़कर 52,191 के स्तर पर है.

हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 1.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,784 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.10 प्रतिशत बढ़कर 4,067 पर कारोबार कर रहा है.

5 जनवरी को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. डॉव जोन्स 1.23 प्रतिशत बढ़कर 48,977 पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट 0.67 प्रतिशत गिरा, जबकि S&P 500 में 0.64 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

FII और DII का डेटा

5 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने ₹3,268 करोड़ के शेयर बेचे. वहीं इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने ₹1,479 करोड़ के शेयर खरीदे.

दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयरों की बिकवाली की. इसके मुकाबले DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को घरेलू निवेशकों का मजबूत सहारा मिला.

नवंबर में भी FIIs ने ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ के शेयर खरीदे थे. इससे साफ है कि बाजार को लगातार घरेलू निवेशकों का सपोर्ट मिल रहा है.

कल का बाजार हाल

कल यानी 5 जनवरी को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 322 अंक टूटकर 85,439 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 78 अंक गिरकर 26,250 के स्तर पर बंद हुआ.

error: Content is protected !!