
बालोद. वनांचल क्षेत्र ग्राम भालुकोंनहा में अजीब घटना हुई. भालुकोंनहा गांव के एक नीम पेड़ से दूध जैसा तरल द्रव्य निकल रहा है. इस दृश्य को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. कोई इसे देवी का चमत्कार मानकर पूजा पाठ करने में जुटा है तो किसी ने यहां मंदिर जैसी संरचना बनाने की पहल कर दी है.तेज गंध और आवाज के साथ दूध जैसे तरल पदार्थ को स्थानीय लोग मटके में इकट्ठा करके उसे प्रसाद के तौर पर बांट रहे हैं.स्थानीय लोगों के नए दावा किया है कि इस तरल पदार्थ को पीने से लोगों की बीमारियां ठीक हो रही है.पिछले एक हफ्ते से गांव का माहौल बदला हुआ है.
कहां पर हुआ चमत्कार ?
गांव के कार्तिक राम कुमेटी के खेत में अनोखा दृश्य देखने को मिला. खेत में आने वाले लोग नीम के पेड़ से निकल रहे इस द्रव्य को थैली में भरकर घर ले जा रहे हैं.लोगों का कहना है कि भले ही ये द्रव्य तेज गंध वाला है.लेकिन इसे ग्रहण करने पर ये नारियल पानी की तरह मीठा लगता है.ये देवीय का कोई चमत्कार लगता है.लोगों ने इसे दैवीय रुप मानते हुए पेड़ पर कलेवा बांध रहे हैं.
शारीरिक कष्ट दूर होने की बात फैली
ग्रामीण रोहित कुमार ने बताया कि भालूकोंनहा गांव में किसान के खेत में माता जी का दर्शन देखने को मिल रहा है.नीम का झाड़ है जिससे सफेद झाग दूध जैसा पदार्थ निकल रहा है. गांव के लोग इसके दर्शन करके दैवीय प्रसाद मानते हुए ग्रहण भी कर रहे हैं.कई लोगों ने बताया है कि उनके शारीरिक कष्ट दूर हुए हैं.इन बातों के कारण यहां दूर दराज से लोग आकर नीम पेड़ का दर्शन कर रहे हैं.

