रायपुर। रूम हीटर के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई, टाटीबंध का पूरा मामला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग घटना के समय घर में अकेला था, उनका बेटा घर का दरवाजा बाहर से लॉक कर मार्किट चला गया था। इस दौरान चालू रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट हुई और घर आग की चपेट में आ गया।
मृतक बजुर्ग के कारण खुद को सुरक्षित करने में असहाय हो गया। घर से धुंआ निकलते देखकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन दरवाजा बाहर से लॉक होने के चलते अनहोनी को रोक नहीं पाए। तब तक बहुत देरी हो गई और बुजुर्ग आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है। जांच में जुट गई है।

