
राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात कार्यालय में ‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’ पर आधारित चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन यातायात शाखा में किया गया, जिसमें शहर के पीएम श्री सर्वेश्वरदास स्कूल, अजीज पब्लिक स्कूल, जे.बी.सिंह मेमोरियल स्कूल, गुरूनानक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, गुजराती स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नीरज पब्लिक स्कूल पेण्ड्री, वेसलियन स्कूल, युगान्तर पब्लिक स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल, रॉयल किड्स कॉन्वेंट्स, वाइडनियर स्कूल एवं अन्य स्कूलों के छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिये है, जिसमें कुल 435 छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। जिसमें चित्रकला निर्णायक की भूमिका में रीतेश देवांगन, यामिनी कला केन्द्र, पुनाराम यादव, प्राचार्य जंगलपुर स्कूल उपस्थित थें। साथ सभी स्कूलों के शिक्षकगण द्वारा अपना कीमती समय देकर यातायात एवं पुलिस विभाग को विशेष सहयोग प्रदान किये है।
इसी प्रकार कल यानि 20 जनवरी को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन यातायात कार्यालय में प्रातः 11ः00 से 14ः00 बजे तक ‘‘दुर्घटना, व्यक्ति की गलतियों के कारण होती है, न कि व्यवस्था के’’ विषय पर किया जाना है, जिसमें कक्षा-10वीं से कॉलेज स्तर तक के छात्र/छात्राएं भाग ले सकते है। वहीं 21 जनवरी को ‘‘निबंध प्रतियोगिता’’ का आयोजन विषय- ‘‘बढ़ते सड़क हादसों के कारण और निदान’’ यातायात शाखा राजनांदगांव में प्रातः 10ः00 से 13ः00 बजे तक आयोजित किया गया है। जिसमें कक्षा- 6वी से 9वी, 10वी से 12वी एवं कॉलेज स्तर के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। 21 जनवरी को ‘‘रंगोली प्रतियोगिता’’ स्कूली बच्चों द्वारा (सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर आधारित) का आयोजन यातायात शाखा में समय प्रातः 10ः00 बजे से 13ः00 बजे के मध्य आयोजित किया जायेगा।

