
राजनांदगांव। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के.पी. मरकाम सहित डीएसबी, डीसीबी, डीसीआरबी, नक्सल सेल, दूरसंचार शाखा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान एवं शान के साथ मनाया गया।





