Aaj Ka Rashifal : महादेव की कृपा से आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आज ग्रहों की स्थिति आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में उन्नति और पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बना रही है। वहीं कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और यात्रा में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यहां पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष
कार्य व्यवस्था में सुधार होगा। भूमि और भवन खरीद संबंधी वार्ता आगे बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। मित्रों की आलोचनात्मक भूमिका से मन व्यथित रह सकता है।
वृषभ
परिस्थितियों आपके पक्ष में अपने आप बदलती चली जाएगी। आर्थिक तौर पर निश्चिंत अनुभव करेंगे। परिवार में एक दूसरे की मदद करनी पड़ सकती है। भाई बहनों से वार्तालाप में पुराने मुद्दे सुलझेंगे। सौहार्द लौटेगा।
मिथुन
व्यक्तिगत प्रतिभा से जुड़े प्रोफेशन में सफलता की अच्छी संभावना रहेगी। दूसरों पर निर्भरता से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं। यात्रा में विशेष सतर्कता रखनी होगी।
कर्क
आपकी राय को महत्व मिलेगा। मित्रों और परिवार जनों को भावनात्मक सहयोग देकर प्रसन्नता अनुभव करेंगे। प्रशासनिक कार्यों में पकड़ मजबूत होगी। विरोधियों पर कूटनीति से विजय मिलेगी।
सिंह
बढ़ते खर्चों के प्रति सावधान रहें। नकारात्मक लोगों और विचारों से दूरी बनानी होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए वार्तालाप से शत्रुओं को संभालना होगा। धन के लिए थोड़ा इंतजार रहेगा। यात्रा टाले।
कन्या
आर्थिक मामलों में पूर्वानुमान सही जाने से लाभ की स्थिति में रहेंगे। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को कार्यों के वांछित परिणाम मिलेंगे। विवादित कार्यक्रमों से दूरी बनाना आगामी तनाव को कम करने में सहायक रहेगा।
तुला
कार्यों के संपादन में अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन दूसरों से जुड़े हुए कार्य समय पर करने का दबाव बना रहेगा। सरकारी कार्यों में अधिकारियों की मनमानी से परेशान रह सकते हैं।
वृश्चिक
गुप्त व्यावसायिक गतिविधियां ज्यादा लाभ अर्जित करेंगीं। सार्वजनिक वक्तव्यों में बड़े वादे करने से बचना होगा। ईश्वर पर भरोसा बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं।
धनु
प्रतिस्पर्धा में पीछे छूट जाने का खतरा रहेगा। मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। भावुकता के कारण शब्दों पर नियंत्रण रख पाना मुश्किल रहेगा। लम्बी दूरी की यात्रा अभी टालना ठीक रहेगा।
मकर
परिश्रम में निरंतरता रही तो उपलब्धियों और सफलताओं से युक्त दिन रह सकता है। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के प्रति एक दूसरे से ज्यादा आकर्षण और समर्पण महसूस करेगें।
कुंभ
कार्यभार की अधिकता से तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने का खतरा रहेगा। शत्रुओं की गतिविधियों को समय रहते पहचाना होगा। नियमों की पालना सख्त अनुशासन से स्थिति में सुधार होगा।
मीन
कला संगीत में रुझान बढ़ेगा। अपनी आंतरिक अभिरुचियों के लिए समय निकालने का प्रयास करेंगे। रत्न और आभूषण के व्यवसाय में सावधानी से आगे की योजनाएं बनानी होगी। जोखिम लेने से बचे।

