लाइफस्टाइल डेस्क। सुबह की हड़बड़ी से बचने के लिए हम एक्स्ट्रा आटा गूंधकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लंबे समय तक गूंथे आटे को स्टोर करने से एसिडी और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं?
ज्यादा फर्मेंटेशन से गूंथे आटे का पीएच बदल सकता है और पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए, जानते हैं आटे को लंबे समय तक स्टोर करने के क्या नुकसान हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।
फ्रिज में कितने समय तक फ्रेश रहता है आटा
गेहूं का आटा गूंथकर 12-24 घंटे तक फ्रिज में रखा जा सकता है। वहीं दूध, दही या डेयरी आइटम डालकर गूंथे गए आटे की शेल्फ लाइफ 12-18 घंटे ही होती है। गूंथे आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए उसे फ्रिजर में रखना ज्यादा सुरक्षित है।
फ्रिज में स्टोर किए गए आटे में ये होते हैं बदलाव
- ग्लूटन की मात्रा लगातार बढ़ती जाती है, जिससे आटा सख्त और चिपचिपा हो जाता है।
- पोषक तत्व धीरे-धीरे कम होने लगते हैं
- फर्मेंटेशन शुरू हो जाती है और पेट फूलने या एसिडिटी की समस्या हो सकती है
रूम टेम्परेचर पर आटा हो जाता है जल्दी खराब
अगर गूंथे हुए आटे को 8-10 घंटे तक रूम टेम्परेचर पर ही रखा जाए तो वह बहुत ही जल्दी फर्मेंट हो सकता है। इसकी रोटियां खाने पर एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।
सेहत को ये होता है नुकसान
- उल्टी
- दस्त
- पेट में मरोड़
- बुखार
- स्किन पर खुजली
- सेंसिटिव लोगों को सांस लेने में परेशानी
ऐसे जानें आटा खराब हुआ है या नहीं
- ज्यादा लचीला हो जाए: गूंथे आटे के थोड़े हिस्से को खींचकर देखें, अगर वह ज्यादा चिपचिपा या लचीला हो गया है तो उसे इस्तेमाल ना करें।
- खट्टी बदबू आए: स्टोर किए गए आटे को इस्तेमाल में लाने से पहले सूंघकर देखें। अगर उससे खट्टी बदबू आ रही है या उस पर कालापन आ गया है तो उसे यूज ना करें।
इस तरह लंबे समय तक खराब नहीं होगा आटा
- आटा गूंथते समय थोड़ा ऑयल मिला दें।
- स्टोर करते समय उसे एल्युमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप से अच्छी तरह रैप कर लें।
- आटे को एअरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करें।

