राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। एक बार फिर जिला पुलिस ने म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। पुिलस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 08 बैंक खाता धारको द्वारा बंधन बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक एवं बैंक ऑफ बडोदा के खातों का उपयोग कर साइबर ठगी का रकम प्राप्त किये थे। गिरफ्तार 08 बैंक खाता धारकों के बैंक खातों में लगभग 20 लाख से अधिक का लेनदेन संदेहास्पद ट्रांजेक्शन की जानकारी प्राप्त हुआ है। इन 08 आरोपी जावेद सोलंकी पिता अजहर, निवासी गायत्री स्कूल के पास, सागर वैष्णव पिता कुश कुमार निवासी ग्राम खमेरा पुलिस चौकी तुमडीबोड़, उदित जैन पिता एमसी जैन निवासी वर्धमान नगर, आवेश खान पिता अब्दुल रउफ निवासी गौरीनगर चौकी चिखली ,मुकेश कुमार वैष्णव पिता बंसी दास, चंदुलाल क्षत्रीय पिता धनशाय निवासी वार्ड नं. 40, मिथलेश ताम्रकर पिता दिलीप ताम्रकर निवासी अंचौकी व लिकेश साहू पिता परमानंद साहू निवासी पटपर चौकी चिचोला के विरूद्ध अपराध क्रमांक 108/2025, 109/2025, 110/2025, 380/2025 धारा 317(2), 317(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस की अपील
अपना व्यक्तिगत बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेक बुक व रजिस्टर मोबाईल नंबर की सिम को किसी के बहकावे में आकर किसी अन्य को न दें। स्वयं उपयोग करे अगर खाते में किसी प्रकार की अवैध या संदेहास्पद लेनदेन की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना अवश्य दे। अवैध स्त्रोतों से प्राप्त रकम को अर्जित करने के लिए अपना व किसी अन्य का बैंक खाता, एटीएम कार्ड, रजिस्टर्ड सिम, चेकबुक को दूसरे को बेचना, किराये व कमीशन पर देना दण्डनीय अपराध है। अवैध गतिविधियों से रकम को बैंक खाता में प्राप्त करने पर बैंक खाता धारक व संलिप्त के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाती है।

