UPSC CAPF AC : यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट

एजुकेशन डेस्क। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जामिनेशन 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी युवा इस भर्ती की तैयारियों में लगे थे वे इसमें शामिल होने के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।

भर्ती विवरण

यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 349 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। फोर्स के अनुसार वैकेंसी डिटेल निम्नलिखित है-

फोर्स पदों की संख्या
सीमा सुरक्षा बल (BSF) 108
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 106
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) 70
सशस्त्र सीमा बल (SSB) 53
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) 12

भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपके लिए आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है-

  • यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर URN कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPSC CAPF AC 2026 notification

उम्मीदवारों को बता दें कि इस बार फॉर्म भरने के टाइम अभ्यर्थियों को LIVE फोटो अपलोड करनी होगी। इस बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन की जगह पर URN करना होगा। यह लाइफ टाइम के लिए वैध रहेगा।

एप्लीकेशन फीस

फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवारों को फीस 200 रुपये जमा करनी होगी जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। एससी/ एसटी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को PET/ PST के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद अंत में इंटरव्यू/ पर्सनैलिटी टेस्ट एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!