बृजमोहन बोले- बज गया चुनावी बिगुल, भाजपा सड़कों पर लगाएगी ‘बेराजगार टेंट’

छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ अब चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के प्रदेश और जिला कार्यालय में हुई अलग-अलग बैठकों में पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अभियान तय किए हैं। कई पदाधिकारियों को अलग-अलग तरह की जिम्मेदारी दी गई है। खैरागढ़ उप चुनावों के बाद यानी की अप्रैल में भाजपा पूरे प्रदेश में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन अभियान चलाने जा रही है।

ये अभियान पार्टी का युवा विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा लीड करेगा। पूरे प्रदेश में बेरोजगार टेंट लगाने की तैयारी की जा रही है। यहां भाजपा अलग-अलग सेक्टर के पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों का डेटा कलेक्ट करेगी, उन्हें रोजगार देने की मांग करेगी।

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश में पांच लाख नौकरी देने की बात करती है। विधानसभा में कहा जाता है कि महज सोलह हजार नौकरियां दी गईं। भाजयुमो बेरोजगारी टेंट लगाकर कांग्रेस के झूठ की पोल खोलेगा। प्रदेश के खेल ग्राउंड से लेकर कोचिंग सेंटर से लेकर चैपाटी जीम, गलियों, गांव और चौराहों पर ये टेंट लगेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि युवा मोर्चा सड़क पर उतर कर जनता के मुद्दे उठायगा। संगठन को मजबूत करेगा। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि वन बूथ 20 युथ अभियान पर भी जिलेवार समीक्षा हो रही है। इस बैठक में संगठन के नेता उमेश घोरमोड़े भी मौजूद रहे।

चुनाव का बिगुल बज चुका है- बृजमोहन
जिला कार्यसमिति की बैठक एकात्म परिसर में आयोजित की गई पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाला वर्ष चुनावी वर्ष है कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब कार्यकर्ताओं को दिन-रात संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। यूजर चार्ज बढ़ाने, शहर में बढ़ते नशे के कारोबार व अपराध व कोविड-19 में गड़बड़ियों को अब जनता के बीच ले जाकर शहर में भाजपा काम करेगी।

 

error: Content is protected !!