बेटी ने की लव मैरिज तो पिता ने लिया रिवेंज, ससुर ने दामाद के घर चलवाया बुलडोजर

ग्वालियर। घाटीगांव के घेंघोली गांव में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने दामाद के घर ही बुलडोजर चलवा दिया। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है।

पांच माह बाद तो एफआइआर करवाई। अब भी यह परिवार दहशत में है और रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूर है। क्योंकि आरोपित अब तक नहीं पकड़ा गया।

शादी से नाराज पिता ने ढहाया घर

घेंघोली निवासी रामलखन गुर्जर ने पिछले साल 10 अगस्त को गांव के ही निवासी गिर्राज गुर्जर की बेटी से शादी कर ली थी। दोनों प्रेम करते थे, लेकिन गिर्राज इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था।

जब बेटी ने भागकर शादी कर ली तो गिर्राज ने रामलखन के स्वजन को पीटा। उसके घर पर बुलडोजर चलवा डाला। घर के तीन कमरों को तुड़वा दिया। परिवार दहशत में घर छोड़ गया। पांच माह से पूरा परिवार गांव से बाहर था।

पुलिस कार्रवाई और परिजनों का दर्द

किसी तरह पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। तब एफआइआर लिखी गई। अब गिर्राज व अन्य आरोपित फरार हैं। यह अब तक नहीं पकड़े गए। रामलखन के बड़े भाई बनिया गुर्जर का कहना है- रामलखन और उसकी पत्नी यहां नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!