तेज रफ्तार एंबुलेंस ने युवक को मारी टक्कर, पेट पर पहिया चढ़ने से मौके पर मौत

खैरागढ़। शहर के तुरकारीपारा मेन रोड पर बुधवार शाम एक भयावह सड़क हादसे में किल्लापारा निवासी 45 वर्षीय कमल नारायण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना चंद्राकर पैथोलॉजी लैब के पास हुई, जहां तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का चक्का उनके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक मौके से फरार

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक व वाहन की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि संबंधित एंबुलेंस दुर्ग के निजी अस्पताल की है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!